Posts

Showing posts from June, 2020

सर्वे भवन्तु सुखिन: भारतीय रूप

देश क्या होता है? राज्य क्या होता हैं? हम भारतीय हैं। हमारी संस्कृति "सर्वे भवन्तु सुखिन" वाली रही है। लगता है कि इस संस्कृति को हम भूल रहे है। विश्व में कई सारी सभ्यताओं के अस्तित्व है। भारत की भी अपनी सभ्यता रही है, और है भी जिसको हम सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से जानते है।  जब हमारी सभ्यता कहती है कि पूरा विश्व सुखी रहे है। फिर हम कौन होते है ये कहने वाले कि पाकिस्तान का मुर्दाबाद हो, चीन का मुर्दाबाद हो, अमेरिका का मुर्दाबाद हो? हम भारत के नागरिक है। जो हमे जन्म से मिला है। और भारत का नागरिक होने के नाते मुझे अपने देश से प्यार है। देश के लिये सम्मान है। जिसको कोई बदल नहीं सकता।    देश- राज्य  आख़िर अस्तित्व में क्यों है? ऐसा तो नहीं है कि देश पहले आया और अपने लोगों को बोला कि ये तुम्हारा देश है, वो उसका देश है। आख़िर, देश को सीमा के अंदर तो हमने बाँधा है। भारत में पैदा हुये तो भारतीय और पाकिस्तान में पैदा हुए तो पाकिस्तानी या अमेरिका में पैदा हुए तो अमेरिकी। चीन में रहने वाले लोगों की तारीफ़ कर दिया तो चीन की तरफ़दारी करता है, ऐसा बोलने लगते है लोग। अगर पाकिस्तान की कर ...