Belt and Road Initiative And Indian perceptions

“वन बेल्ट वन रोड” और भारतीय दृष्टिकोण नवीन कुमार (राजनीतिक विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय) सारांश यह शोध पत्र चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना “ बेल्ट और रोड”(BRI Initiative) पहल की मूलभूत विचारों की तथा भारतीय दृष्टिकोण की चर्चा करता है। “ बेल्ट और रोड” पहल के तहत दो योजनाओं की बात की जा रही हैं। (क) रेशम सड़क आर्थिक पट्टी( SREB) जो चीन को मध्य एशिया से होते हुए मध्य-पूर्व और यूरोप को जोड़ेगा। (ख) 21वीं सदी की समुद्री रेशम मार्ग(MSR) जो कि चीन के ‘Fuzhou’ शहर से शुरू होकर मलेशिया, हिन्द महासागर होते हुए मध्य-पूर्व देशों को जोड़ते हुए अफ्रीका को छूते हुए यूरोप तक जाता है। यह परियोजना एशिया, यूरोप और अफ्रीका को राजनीतिक और आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकता है। हिन्द महासागर में स्थित भारत को यह परियोजना अनेक स्तर पर प्रभावित कर सकता हैं। भारत की उभरती अर्थव्यवस्था दक्षिण एशिया के विकास में एक महत्वपू...